टुरीपार के ग्रामीणों ने सड़क व पुलिया निर्माण की मांग की

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव राजनांदगांव टुरीपार में सड़क और पुलिया निर्माण की मांग को लेकर सोमवार दोपहर बड़ी संख्या में ग्रामीण पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बाटगांव तहसील घुमका से पहुंचे है। उनके गांव में सोनबरसा नदी में उच्च स्तरीय पुलिया एवं ग्राम ठेलकाडीह से होकर मरकामटोला टुरीपार तक सड़क निर्माण करने की मांग की है। यह रास्ता ठेलकाडीह और खैरागढ़ को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। लेकिन आज तक यहां पुलिया और रोड का निर्माण नहीं किया गया जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी होती है। यहां साइकिल और पैदल चलना मुश्किल हो गया है। बारिश में ग्रामीणों की समस्या और बढ़ गई है। ग्रामीणों के अलावा विद्यार्थियों को स्कूल आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन हादसे होते रहते है। किसानों को धान बेचने इसी रास्ते से भैंसातरा सोसायटी जाने में दिक्कतें होती है। ग्रामीणों ने ठेलकाडीह से मरकाम टोला और टुरीपार तक सड़क निर्माण करने की मांग की है। ग्रामीणों ने अफसरों को अपनी समस्या से अवगत कराया। इस दौरान राजेश वर्मा, मनोज, लतखोर, प्रदीप कुमार, हेमेन्द्र वर्मा, पुरानिक यदू, संतोष वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *