रामानुजगंज में 20 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रेलर:सड़क पर डस्ट डालकर समतल नहीं किया गया था, ड्राइवर और हेल्पर गंभीर घायल

रामानुजगंज वाड्रफनगर मुख्य मार्ग पर महावीरगंज के यादव पारा में जापाल नाला पुलिया के पास आज सुबह 4 बजे एक ट्रेलर वाहन 20 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ड्राइवर और हेल्पर घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब टेलर औरंगाबाद से क्लिंकर खाली करके भैयाथान की ओर जा रहा था। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के गड्ढे को भरने के लिए डस्ट डाला था। लेकिन उसे समतल नहीं किया गया था। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण साइड लेते समय टेलर खाई में गिर गया। रामानुजगंज अस्पताल में दोनों का इलाज जारी घायल ड्राइवर की पहचान फखरे अंसारी (40 ) के रूप में हुई है। वह ग्राम गिधा, पोस्ट गढ़वा का निवासी है। उसका सहयोगी मनीर अंसारी ग्राम गुरडी, थाना गढ़वा का रहने वाला है। स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। घायलों को एम्बुलेंस से रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी जगह पर हो चुका है हादसा सूचना मिलते ही विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय समाजसेवी रहमतुल्लाह अंसारी ने अपने जेसीबी से सड़क पर पड़े डस्ट को समतल किया। उन्होंने बताया कि इसी स्थान पर शनिवार को चिनिया गांव के दो युवक भी घायल हुए थे, जिनका अभी इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *