चीतल के अवैध शिकार में दो आरोपी गिरफ्तार:बलौदाबाजार में 23 किलो मांस जब्त, एक आरोपी फरार

बलौदाबाजार में वन विभाग ने चीतल के अवैध शिकार के मामले में कार्रवाई की है। वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील के निर्देशन में परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी रूपेन्द्र कुमार साहू की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को मुखबिर से मिली सूचना पर वन विभाग की टीम ने अर्जुनी-सराईपाली मार्ग पर झाला ढोड़गी के पास घेराबंदी की। टीम ने ग्राम बिलाड़ी निवासी भूषण प्रसाद और कोमलसाय को पकड़ा। आरोपियों के पास से 23.620 किलोग्राम चीतल का मांस, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। फरार आरोपी की तलाश जारी पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह मांस ग्राम अर्जुनी निवासी अनिल बरिहा से लिया था। अनिल फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 और वन्यजीव संशोधन अधिनियम 2022 की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय कसडोल में पेश कर बलौदाबाजार जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में प्रशिक्षु वन परिक्षेत्र अधिकारी डब्बू साहू, रूपेश्वरी दीवान, मीनाक्षी साहू समेत वनपाल भरतलाल साहू और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *