धमतरी में अजीब मामला:निगम के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर पहुंचा नंदी, 2 घंटे में उतारा

छत्तीसगढ़ के धमतरी में नगर निगम के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर एक नंदी पहुंच गया। सुबह जब दुकानें खुलीं, तब लोगों को नंदी की मौजूदगी का पता चला। घड़ी चौक के पास स्थित इस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में नंदी को देखकर लोग हैरान रह गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। कुछ जागरूक नागरिक तुरंत एक्शन में आए। उन्होंने नंदी को नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। करीब 2 घंटे की मेहनत के बाद नंदी को सुरक्षित नीचे उतारा गया। यह धमतरी में इस तरह की दूसरी घटना है। इससे पहले नगर निगम के राजस्व कार्यालय की छत पर एक गाय पहुंच गई थी। उसे भी काफी मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया था। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *