कोरबा में जर्जर सड़क का विरोध:3 की मौत के बाद भी नहीं हुआ सुधार, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

कोरबा के औद्योगिक नगरी बालको क्षेत्र में दर्री मार्ग पर खराब सड़क और बिजली व्यवस्था के विरोध में स्थानीय लोगों ने चक्का जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की समस्याएं सुनीं। स्थानीय निवासी राजेश साहू ने बताया कि इस जर्जर सड़क के कारण पिछले कुछ महीनों में तीन लोगों की जान जा चुकी है। इस मार्ग पर भारी वाहनों का अधिक आवागमन होता है। स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सड़क मरम्मत और स्ट्रीट लाइट की मांग पार्षद पति नंद कुमार रत्नाकर ने बताया कि लोगों ने सड़क मरम्मत और स्ट्रीट लाइट की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने बताया कि सड़क मरम्मत का टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही काम शुरू होगा। बालको तहसीलदार भूषण मंडावी ने प्रदर्शनकारियों की मांगों को सुना। पार्षद पति ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। चक्का जाम के दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। बालको थाना पुलिस के समझाने और प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *