छात्र की पिटाई करने वाले शिक्षक पर FIR:MCB जिले में बिना जूता पहने स्कूल आने पर गाली दी, डंडे से मारपीट की थी

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कोटाडोल में छात्र की पिटाई करने वाले शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल कोटाडोल में 21 अगस्त को यह घटना हुई थी। दरअसल, कक्षा 11वीं के छात्र सुखचरन कुजूर बिना जूते पहने स्कूल आया था। इस पर अतिथि शिक्षक महेंद्र प्रजापति ने छात्र को अश्लील गालियां दीं और बांस की छड़ी से मारपीट की। इस मारपीट से छात्र की पीठ और दोनों पैरों पर चोट के निशान पड़ गए। सर्व आदिवासी समाज ने पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया घटना की जानकारी मिलने पर शिक्षा विभाग ने जांच टीम भेजी। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रतिवेदन के आधार पर शाला प्रबंध समिति को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। सर्व आदिवासी समाज ने पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया। हालांकि, समिति जांच शुरू करती इससे पहले ही प्राचार्य की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस कार्रवाई का आश्वासन दे रही है, लेकिन आदिवासी समाज कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। जांच के बाद होगी कार्रवाई इस मामले में कोटाडोल के थाना प्रभारी जे.डी. कुशवाहा ने बताया कि अतिथि शिक्षक के खिलाफ कोटाडोल हाई सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल के आवेदन पर अतिथि शिक्षक महेंद्र प्रजापति के खिलाफ तीन धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *