रायगढ़ के तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत:शाम को नहाने गया, सुबह मिली लाश, पैर फिसलने से गहराई में जाने की आशंका

रायगढ़ में तालाब में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, शाम को नहाने गया, लेकिन सुबह तक घर नहीं पहुंचा। जिससे उसकी तलाश की गई। तब उसका शव पानी में डूबा मिला। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, काराडेगा निवासी जगरनाथ एक्का (55) गांव में रोजी मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार को काम करने के बाद शाम को वो मुड़ा तालाब नहाने चला गया। यहां नहाने के दौरान एकाएक वो पानी में फिसला, तो संभल नहीं सका। जिससे तालाब में डूब गया। शनिवार सुबह परिजन और ग्रामीणों को तालाब के पास जगरनाथ का चप्पल पड़ा मिला। जिसके बाद तालाब में खोजने पर उसका शव बरामद हुआ। गिरने के बाद संभल नहीं सका बताया जा रहा है कि, मुड़ा तालाब काफी बड़ा है, लेकिन पानी के ठहराव के कारण शव ज्यादा दूर बह नहीं सका। किनारे ही पानी में डूबा मिला। जब जगरनाथ नहाने पहुंचा तो वहां कोई नहीं था। गिरने के बाद वह संभल नहीं सका। ऐसी आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी घटना के बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। इसके बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *