गणेश चतुर्थी पर सजा राजनांदगांव:पाताल लोक से डिज्नीलैंड तक की झांकियां, मुहूर्त में स्थापना शुरू

राजनांदगांव में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुधवार को शुभ मुहूर्त में गणेश जी की स्थापना होगी। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ स्थापना का मुहूर्त देर रात तक रहेगा। इस वर्ष आधा दर्जन समितियां स्थल झांकियां प्रस्तुत करेंगी। इनमें पाताल लोक की गुफा, डिज्नीलैंड की झलक और गोकुलधाम में श्रीकृष्ण की लीलाएं शामिल हैं। पंडालों में लाइटिंग की व्यवस्था पहले से की गई है। बाल समाज, नवरत्न मंडल, सुमति मंडल, आशीर्वाद मंडल, नवयुवक मंडल और बस स्टैंड गणेश उत्सव समिति सहित कई समितियां भाग ले रही हैं। सदर बाजार, गांधी चौक, मोतीपुर चिखली, शंकरपुर, लखोली, मठपारा और गंज चौक की समितियों ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। महापौर मधुसूदन यादव ने नगर निगम के अधिकारियों की बैठक में विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने कुंड की सफाई, सड़कों की मरम्मत, पेयजल और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा है। नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थानों पर मूर्तिकारों और प्रजापतियों द्वारा गणेश प्रतिमाओं का विक्रय किया जा रहा है। गणेश स्थापना के बाद रोजाना विशेष आरती और विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा। विसर्जन झांकियों की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *