मितानिन बहनों की 22 दिन से हड़ताल:बीजापुर में विधायक को ज्ञापन सौंपा, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें

बीजापुर में मितानिन बहनों ने अपनी मांगों को लेकर विधायक विक्रम मंडावी से मुलाकात की। मितानिन संघ पिछले 22 दिनों से प्रदेश भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर राज्य सरकार की उपेक्षा पर नाराजगी जताई। मितानिन बहनों ने विधायक से सरकार पर दबाव बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ‘मोदी की गारंटी’ सुनी थी। अब उनके साथ वादाखिलाफी हो रही है। मानदेय बढ़ाने, समय पर भुगतान, बेहतर कार्य सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा जैसी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। विधायक ने मितानिन बहनों को दिया समर्थन का आश्वासन विधायक मंडावी ने मितानिन बहनों की चिंताओं को सुना। उन्होंने पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि मितानिन समाज की रीढ़ हैं। उनकी मांगें जायज हैं। वे राज्य सरकार से इन मांगों पर तुरंत ध्यान देने का आग्रह करेंगे। मितानिन प्रतिनिधियों ने बताया कि हड़ताल के दौरान भी वे आपदा राहत कार्यों में सक्रिय हैं। लेकिन सरकार उनके हक की बात को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल और तेज की जाएगी। मितानिनों ने कहा कि वे प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगी। मांगें पूरी नहीं होने पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *