रायपुर में डेंटल-कॉलेज के प्रोफेसर से 26 लाख की ठगी:स्कूटी रिपेयरिंग के बहाने वकील से साइबर फ्रॉड; 3 लोगों ने 40 लाख गंवाए

रायपुर में डेंटल कॉलेज के प्रोफेसर से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 26 लाख की ठगी की गई है। आरोपियों ने ज्यादा मुनाफे का लालच दिया। फिर पैसे वसूल कर लिए। इसके अलावा एक वकील भी साइबर फ्रॉड का शिकार हुआ है। वकील से स्कूटी रिपेयरिंग के बहाने पैसे ट्रांसफर करवा लिए गए। वहीं, एक महिला से ठगों ने 13 लाख का फ्रॉड किया है। यह मामले रायपुर के आमानाका, तेलीबांधा और सरस्वती नगर थाने के हैं। अब सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि किस तरह से ठगी की गई है। पहला मामला: कॉलेज प्रोफेसर से ठगी जयंत चंद्राकर ने आमानाका थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि, वे डेंटल कॉलेज अंजोरा में प्रोफेसर के पद पर हैं। उनके फेसबुक अकाउंट पर FYERS नाम से एक लिंक दिखा। जिसमें शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे की बात लिखी थी। लिंक पर क्लिक किया तो उन्हें एक वॉट्सऐप ग्रुप पर उन्हें जोड़ा गया। कुछ देर बाद एक युवती ने कॉल किया। उसने VIP मेंबरशिप लेने की बात की। फिर गूगल प्ले स्टोर से FYERS नाम का एप्लिकेशन डाउनलोड करवाया। कई किस्तों में भेजे रुपए प्रोफेसर को ठगों ने मुनाफे का झांसा देकर कई किस्तों में रुपए वसूल कर लिए। उन्होंने 5 हजार, 60 हजार, 5 लाख 60 हजार 13 लाख 70 हजार, 6 लाख 10 हजार जैसे अलग-अलग किस्तों में रुपए ट्रांसफर किए। इसके अलावा उन्होंने चेक से भी रुपए भेज दिए। ठगों ने ही रुपए ट्रांसफर करने के लिए प्रोफेसर को अकाउंट दिए थे। प्रोफेसर के मुताबिक, उसने अपनी पत्नी के खाते से भी पैसे ट्रांसफर किए। ठगों ने प्रोफेसर से 26 लाख 68 हजार रुपए वसूल कर लिए। जब उन्हें पैसे वापस नहीं मिले तो ठगी का एहसास हुआ। दूसरा मामला: वकील से ठगी आयुष अग्रवाल ने सरस्वती नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि, वो वकील है। 24 अगस्त को उसके मोबाइल नंबर पर एक फोन आया। सामने वाले ने खुद को ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर सर्विस सेंटर का कर्मचारी बताया। कर्मचारी ने कहा कि गाड़ी का कार्बोरेटर खराब है, जिसे बदलना पड़ेगा। जिसके लिए उसने 13500 ऑनलाइन भेजने के लिए बोला। वकील के पैसे भेजने के बाद सामने वाले ने कहा कि, ट्रांजेक्शन फेल हो गया है। इस तरह उसने वकील से 2 बार झांसा देकर 26700 रुपए वसूल कर लिए। तीसरा मामला: महिला से ठगी रायपुर के तेलीबांधा थाना में नेहा गुप्ता नाम की महिला ने शिकायत दर्ज करवाई। वह अवंती विहार में रहती है। 9 जून 2025 से 25 जून 2025 तक शेयर बाजार में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर उनसे ठगी हुई है। आरोपियों ने उनके बैंक खाता से 13 लाख 13 हजार रुपए जमा करवा लिया। इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की है। आइए ग्राफिक्स के जरिए कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स को विस्तार से समझते हैं- …………………………………… छत्तीसगढ़ में साइबर क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रायपुर में महिला डिप्टी डायरेक्टर से 90 लाख की ठगी: फेसबुक में विज्ञापन देखकर किया रजिस्ट्रेशन, फ्रॉड बोली-6 महीने में कंपनी डबल कर देगी रकम रायपुर में आर्थिक और सांख्यिकी विभाग की डिप्टी डायरेक्टर माया तिवारी से करीब 90 लाख रुपए की ठगी हो गई है। फेसबुक में विज्ञापन देखकर रजिस्ट्रेशन किया था। ठगी में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्होंने कहा था कि अगर आप हमारी कंपनी में पैसा लगाएंगी तो 6 महीने में दोगुना मुनाफा मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *