छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज रायगढ़ में 40वें चक्रधर समारोह का शुभारंभ किया। राज्यपाल शाम को समारोह में शामिल होने के लिए रायगढ़ पहुंचे, जहां सर्किट हाउस परिसर में उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह की शुरुआत में राज्यपाल ने भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर चक्रधर समारोह की शुरुआत की। उन्होंने भगवान गणेश से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद राज्यपाल रमेन डेका ने संगीत सम्राट राजा चक्रधर सिंह के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि राजा चक्रधर सिंह का कला और साहित्य के क्षेत्र में योगदान अद्वितीय और स्मरणीय है। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन व संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसे स्व. वेदमणि सिंह ठाकुर के शिष्यों ने प्रस्तुत किया। इसके बाद दिल्ली के प्रसिद्ध कथक कलाकार पंडित राजेन्द्र गंगानी ने अपनी प्रस्तुति दी। अंत में कवि डॉ. कुमार विश्वास अपनी कविताओं से श्रोताओं को भावविभोर करेंगे। समारोह 40 सालों से चलते रहना बहुत बड़ा विषय
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि किसी एक समारोह का निरंतर 40 सालों से चलते रहना बहुत बड़ा विषय है। संस्कृति की धरती और संस्कारधानी इस नगरी रायगढ़ में आकर मैं अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। राजा चक्रधर सिंह के वंशज और राज्यसभा के सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह का आभार करता हूं, जिन्होंने इस परंपरा को जीवंत बनाए रखा। शेखावत ने कहा, निश्चित रूप से राजा चक्रधर सिंह ने इस धरती का सम्मान बढ़ाया। साथ में भारत की संस्कृति को और समृद्ध किया। उनका स्मरण मात्र हम सबको प्रेरणा देता है। जानिए किस दिन क्या कार्यक्रम होगा ? 27 अगस्त 28 अगस्त 29 अगस्त 30 अगस्त 31 अगस्त 1 सितम्बर 2 सितम्बर 3 सितम्बर 4 सितम्बर 5 सितम्बर (समापन दिवस)


