भास्कर न्यूज | अमृतसर सीआईए स्टाफ-2 की टीम ने सदर इलाके में 2 नशा तस्करों को काबू किया है। आरोपी थार गाड़ी में सवार होकर हेरोइन तस्करी करते थे। आरोपियों के कब्जे से 300 ग्राम हेरोइन, एक इलेक्ट्रॉनिक कंडा, 5 हजार रुपए की ड्रग मनी, एक पिस्टल 32 बोर, 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान अतिंदरपाल सिंह उर्फ हनी निवासी नजदीक कन्हैया ढाबा इंदिरा कॉलोनी रोड और गुरसिमरन सिंह उर्फ सिद्धू निवासी दशमेश एवेन्यू मजीठा रोड के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के एएसआई लाजपत राय ने बताया कि सूचना के आधार पर मजीठा रोड पर अतिंदर पाल सिंह उर्फ हनी को पहले गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से 300 ग्राम हेरोइन, एक इलेक्ट्रोनिक कंडा, 5 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई। पूछताछ के आधार पर गुरसिमरन सिंह उर्फ सिद्धू को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस और थार गाड़ी बरामद हुई।


