भास्कर न्यूज | जालंधर ला ब्लॉसम्स स्कूल में पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा जिला शतरंज चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 25 से 30 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उद्घाटन समारोह में ला ब्लॉसम स्कूल की प्रिंसिपल निधि चोपड़ा, जीजीएसएसएस स्कूल जमशेर ख़ास की प्रिंसिपल जसविंदर कौर (कन्वीनर), मेरिटोरियस स्कूल के असिस्टेंट कन्वीनर निखिल हंस तथा गुरिंदर कौर, खेल विभाग प्रमुख पवन कुमार, प्रवेश शर्मा, अनुराग, विकास और दिनेश गेरा उपस्थित रहे। इस चैंपियनशिप के विभिन्न वर्गों के परिणामों में एपीजे महावीर मार्ग स्कूल ने अंडर-14 एवं अंडर-17 बॉयज कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि इनोसेंट हार्ट्स जीएमटी ने अंडर-19 बॉयज वर्ग में बाज़ी मारी। गर्ल्स कैटेगरी में आईवी वर्ल्ड स्कूल ने अंडर-14, ला ब्लॉसम स्कूल ने अंडर-17 और कैंब्रिज को-एड स्कूल ने अंडर-19 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ला ब्लॉसम स्कूल का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। विद्यालय ने गर्ल्स अंडर-14 में दूसरा, अंडर-17 में पहला और अंडर-19 में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बॉयज वर्ग में स्कूल ने अंडर-14 में दूसरा और अंडर-19 में तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 बॉयज टीम ने सराहनीय सहभागिता दर्ज कराई। ला ब्लॉसम स्कूल की छात्रा आराध्या ,नायरा,संस्कृति, अवनीत और नवनीत ने अंडर – 14 में तथा अंडर – 19 में जीनल, आरना, राधिका, मनरीत और तनिष्क ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसी प्रकार छात्र आरव गोयल, अयांश ठाकुर, केशव गर्ग, लक्ष्य और अंदर 17 विदिश अग्रवाल, अयांश सूद, हिमांक्ष, एकम, कुशांग और अंडर – 19 में कुंश गुलाटी, सत्यम, जागृत और अरमान ने सराहनीय प्रदर्शन किया । समापन समारोह में वाइस चेयरमैन अनिरुद्ध मड़िया ने विजेताओं को सम्मानित किया।


