आईवी वर्ल्ड में गणेश चतुर्थी उत्सव मनाया

जालंधर | वासल एजुकेशन के संरक्षण में आईवी वर्ल्ड स्कूल ने गणेश चतुर्थी का पावन पर्व अत्यंत उल्लास, श्रद्धा और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया। उस समय सारा कैंपस भक्ति संगीत से जीवंत हो उठा जब सभी ने मिलकर भगवान गणेश जो बुद्धि, समृद्धि और नए प्रारंभ के प्रतीक को नमन किया । कार्यक्रम की शुरुआत एक विशेष सभा से हुई। सभा में गणेश चतुर्थी के महत्व पर विचारपूर्ण भाषण, कविता और भगवान गणेश को समर्पित भजन प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों के सुमधुर नृत्य प्रदर्शन ने उत्सव का उल्लास और भी बढ़ा दिया। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण एक रोचक नाट्य भगवान गणेश को एकदंत के नाम से क्यों जाना जाता है की प्रस्तुति रही। कार्यक्रम का समापन वासल एजुकेशन के अध्यक्ष केके वासल, चेयरमैन संजीव कुमार वासल, उपाध्यक्ष ईना वासल, सीईओ राघव वासल और निर्देशिका अदिति के प्रेरणादायी संदेशों के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *