सिटी में तीसरे दिन भी कचरा नहीं उठा मच्छी मार्केट डंप का कूड़ा सड़क पर

भास्कर न्यूज| जालंधर नगर निगम के डंप साइट से तीसरे दिन भी कचरा नहीं उठा। इस वजह से मच्छी मार्केट डंप का कचरा सड़क तक फैल गया। ऐसे में सड़क संकरी होने से वाहनों से जाम की स्थिति बनी रही। बुधवार की सुबह में मॉडल टाउन में मेयर आवास पर मीटिंग हुई। इसमें तय हुआ िक पुराने आउटसोर्स कर्मियों को स्थायी करने का प्रस्ताव हाउस में रखा जाएगा। हाउस से मंजूरी के बाद चंडीगढ़ मंजूरी के लिए भेज दिया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे मुलाजिमों ने काम शुरू किया। मालूम हो कि निगम में एक आउटसोर्स के माली को ड्राइवर के पद पर रेगूलर कर दिया है। ड्राइवर के पद पर नियुक्ति होने के बाद से विवाद बना है। यूनियन ने आउट सोर्सिंग पर कार्यरत 64 फीटर कूली, 40 माली, 13 जेसीबी ऑपरेटर, 50 वर्कशाप के ड्राइवर समेत 7 जैटिंग मशीन ऑपरेटर को स्थायी की मांग को लेकर तीसरे दिन काम बंद रखा। बुधवार की सुबह में मॉडल टाउन मेयर आवास पर मेयर वनीत धीर, कमिश्नर संदीप ऋषि और यूनियन की मीटिंग हुई। इसमें तय हुआ कि निगम में पुराने आउटसोर्स कर्मियों को रेगुलर करने का प्रस्ताव हाउस में रखा जाएगा। हाउस से मंजूरी के बाद चंडीगढ़ भेज दिया जाएगा। इसके बाद मेयर वनीत धीर ने धरने स्थल पर मुलाजिमों को संबोधित किया, फिर मुलाजिम धरने से उठ गए, और काम शुरू किया। इस दौरान सेनेट्री सुपरवाइजर एम्लॉइड यूनियन के प्रधान बंटू सभ्रवाल ने कहा कि मॉडल टाउन में मीटिंग के बाद मुलाजिमों ने काम शुरू कर दिया है। वीरवार की सुबह में कचरे की लिफ्टिंग का काम होगा। आज से लिफ्टिंग शुरू होगी नगर निगम में मुलाजिमों ने सुबह से काम बंद रखा। इस वजह से सिटी में मच्छी मार्केट, प्रताप बाग, गुरुनानकपुरा रोड, लाडोवाली रोड, गोपाल नगर, मकसूदां रोड, ट्रांसपोर्ट नगर आदि में कचरे से गंदगी फैली रही। वीरवार की सुबह से डंप साइट से नियमित कचरे की लिफ्टिंग का काम शुरू होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *