25 को सत्संग, 27 को अमृतसर के लिए रवाना होगी यात्रा

भास्कर न्यूज | जालंधर भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी के पंजाब प्रधान एवं वाल्मीकि वेलफेयर ट्रस्ट शक्ति नगर जालंधर के चेयरमैन विपन सभ्रवाल की अध्यक्षता में भगवान वाल्मीकि प्रगट दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को बैठक की गई। इसमें अलग-अलग संस्थाओं, सभा, सोसायटियों के प्रधानों, वाल्मीकि वेलफेयर ट्रस्ट के ट्रस्टियों तथा वाल्मीकि उत्सव कमेटी पंजाब के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को भगवान वाल्मीकि आश्रम में सुबह आठ से दस बजे तक सत्संग होगा। इसके बाद 10 बजे हवन, दोपहर 2 बजे से लंगर चलेगा। 27 को दोपहर 12 बजे विशाल बस यात्रा भगवान वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर के लिए प्राचीन अली मोहल्ला स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर से रवाना होगी। वहीं 6 अक्टूबर को शहर में भगवान वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा दोपहर 2 बजे भगवान वाल्मीकि मंदिर से निकाली जाएगी। सात अक्टूबर रात आठ बजे भगवान वाल्मीकि जी का प्रगट दिवस के मौके पर दीपमाला होगी। इस अवसर पर उत्सव कमेटी पंजाब के महामंत्री जतिन्दर निक्का, दीपक तेलु, ट्रस्ट के महासचिव अशोक भील, समाज सेवी शशि शर्मा के अलावा ट्रस्ट के चेयरमैन विपन सभ्रवाल, संत महानाथ, संत हैप्पी दास भील, बाबा अमरजीत कादरी, बिशन दास सहोता, गोरा गिल, चेतन हांडा, नन्नू कल्याण, गुलजार खोसला, नरिंदर थापर, प्रदीप खुल्लर समेत अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *