55 लाख राशन कार्ड काटने की साजिश रच रही केंद्र सरकार: रिंटू

भास्कर न्यूज| अमृतसर राशन कार्ड काटे जाने के मुद्दे पर आप और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। आप पार्टी के नॉर्थ हलका इंचार्ज और ट्रस्ट चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने इसे केंद्र सरकार की ‘ गंदी चाल’ करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पंजाब में 1.53 करोड़ लाभार्थियों में से 55 लाख लोगों के कार्ड काटने जा रही है, जिससे गरीब परिवारों को राशन नहीं मिल पाएगा। नौशहरा पंचायत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रिंटू ने कहा, “वोट चोरी के बाद अब ये लोग राशन चोरी कर रहे हैं।’ उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी गरीब का राशन कार्ड नहीं कटने दिया जाएगा। उन्होंने बयान जारी किया है कि सूबे में 1.53 करोड़ लाभार्थी हैं। केंद्र की भाजपा सरकार इनमें 55 लाख लोगों के कार्ड काटने जा रही है। जिससे इन गरीब परिवारों को राशन नहीं मिल पाएगा। सीएम भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट रूप से कहा है कि राशन कार्ड से किसी का नाम नहीं कटने देंगे। रिंटू नौशहरा पंचायत में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों को बताया कि राशन कार्ड काटना साजिश है। लेकिन गंदी चालों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा के शहरी प्रधान हरविंदर सिंह संधू ने पलटवार किया कि दिल्ली के हार की बौखलाहट के कारण अनर्गल बयानबाजी आप पार्टी के नेता कर रहे हैं। इन्हें अब पता चल गया है कि पंजाब भी हाथ से जाने वाला है। आप नेता लोगों को वोट बैंक बनाने के चक्कर में गुमराह कर रहे हैं। केंद्र सरकार न तो राशन कार्ड बनाने का काम करती है ना ही काटने का। यह दोनों ही अधिकार राज्य सरकार के पास है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *