मुकेश शर्मा को मिला सैल सुपरिंटेंडेंट का अतिरिक्त कार्यभार

अमृतसर| इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के सीनियर सहायक मुकेश शर्मा को सेल सुपरिंटेंडेंट का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। यह कार्यभार सेल सुपरिंटेंडेंट हरजीत कौर की जगह पर सौंपा का गया है। जब हरजीत कौर छुट्टी पर या शहर से बाहर होगी तो उनकी जगह पर वह सेल शाखा का सारा काम काज देखेंगे। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन कर्मजीत सिंह रिंटू ने सौंपा है। अतिरिक्त कार्य बात मिलने के बाद मुकेश शर्मा ने कहा कि उन्हें विभाग की ओर से जो भी काम सौंपा गया है, उसे जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। इसके लिए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन व अन्य अधिकारियों के आभारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *