भास्कर न्यूज| अमृतसर 3 वार्डों के पार्षदों ने निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल से मुलाकात कर मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। वार्ड-66 के पार्षद विराट देवगन ने कमिश्नर को बताया कि 100 साल पुराना सीवरेज सिस्टम चला आ रहा है। पाइपलाइनों की क्षमता कम होने के कारण जलभराव के हालात बने हुए हैं। कम-क्षमता वाली पाइपलाइनें जो वर्तमान में शहर की जनसंख्या के अनुसार बारिश का पानी एडजस्ट नहीं कर पा रहा। सीवर-लाइनें जाम होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो हो रहा है। अफसर शिकायतों का तेजी से निपटारा नहीं करवा रहे। सीवरेज सिस्टम की तकनीकी जांच कराई जाए। यदि इन्हें निगम ठीक करवा रहा तो बार-बार फेलियर के क्या कारण हैं। पुरानी/अंडर-डाइमेंशनड पाइपलाइनों को बदल कर ऊंची क्षमता वाली लाइनों से रिप्लेस किया जाए। विशेषकर इन्द्रपुरी व घनी आबादी वाले कालोनियों में। क्लीनिंग व डी- सिल्टिंग सुपर-सकर और जेटिंग मशीनों के उपयोग से रोटेशनल आधार पर नियमित करवाया जाना चाहिए। लेकिन बारिश का समय आता है तो टीमें एक्टिव होती हैं। निवासियों में जागरूकता फैलाने हेतु सामुदायिक अभियान चलाए जाएं ताकि ठोस कचरा सीवरेज लाइनों में न डालें। सीवरेज समस्या केवल एक सुविधात्मक मुद्दा नहीं है। निगम कमिश्नर ने आश्वस्त किया कि मुद्दे को प्राथमिकता दी जाएगी। इंजीनियरिंग व ऑपरेशन्स विभाग के अफसरों को आवश्यक निर्देश देंगे। इस मौके पर वार्ड 79 से पार्षद पति बॉबी धरमजीत, वार्ड-71 से पार्षद पति शमशेर सिंह संधू, पूर्व पार्षद जगदीश कालिया व अन्य मौजूद रहे।


