परिवर्तन समाज विकास समिति को बेस्ट रूरल हेल्थ केयर अवॉर्ड

भास्कर न्यूज| बेनूर परिवर्तन समाज विकास समिति द्वारा नारायणपुर जिले के बेनूर में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट जो कि नारायणपुर जिले के 20 गांव में अपनी निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है। 23 अगस्त को आयोजित इंडियन सीएसआर अवार्ड कार्यक्रम में 23 वर्षों से समाज सेवा के लिए तत्पर परिवर्तन समाज विकास समिति को बेस्ट रूरल हेल्थ केयर इनिशिएटिव अवार्ड से सम्मानित किया गया। परिवर्तन समाज विकास समिति एक पंजीकृत गैर-सरकारी संगठन है जिसकी स्थापना 26 अप्रैल, 2002 को हुई थी दो दशकों से भी ज़्यादा समय से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा के ग्रामीण और आदिवासी समुदायों के साथ मिलकर सतत, जमीनी स्तर पर विकास के लिए काम कर रही है। दूर-दराज़ के जिलों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों से लेकर महिला स्व सहायता समूहों और शिल्प समूहों तक संस्था का काम समान अवसर और सामूहिक सशक्तिकरण के माध्यम से जीवन में बदलाव लाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *