एनएचएम कर्मियों का आंदोलन जारी

भास्कर न्यूज| नारायणपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन 10वेंं दिन भी जारी रहा। आंदोलन की कड़ी में बुधवार को जिले के बुधवारी बाजार चौक में एनएचएम कर्मचारियों द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक के माध्यम से एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार द्वारा उनके साथ किए जा रहे शोषण, अन्याय और उपेक्षा को जनमानस के सामने रखा। नाटक के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि किस प्रकार वे वर्षों से अस्थायी आधार पर अल्प वेतन में कार्य कर रहे हैं, जबकि उन्हें स्थायीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन और सेवा शर्तों में सुधार की मांग को लेकर बार-बार अनसुना किया गया है। इस पहल को देखकर स्थानीय जनता ने एनएचएम कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया और उनके आंदोलन को पूरी तरह से जायज ठहराया। कई नागरिकों ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले एनएचएम कर्मचारियों को उनका संवैधानिक अधिकार और सम्मानजनक कार्य स्थितियां अवश्य मिलनी चाहिए। प्रदेशभर में एनएचएम कर्मचारी संघ के नेतृत्व में चल रही। इस हड़ताल को हर जिले में व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। कर्मचारी संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती, यह आंदोलन अनिश्चितकालीन रूप से जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *