गणेश चतुर्थी पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

दामापुर| श्री गणेश चतुर्थी पर पर्यावरण संरक्षण समिति हरियर कुंडा के सदस्यों ने बाजार परिसर में कदम्ब का पौधा लगाया। पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नीलम धनकर, नंदेश्वर ठाकुर, तोमन ठाकुर, चंद्रहास यादव, रोहित रजक, दिनेश पाण्डेय, सूरज चंद्राकर, मोनू पाण्डेय, भोलू चंद्राकर और दिलीप चंद्राकर समेत कई लोग उपस्थित रहे। समिति ने हर व्यक्ति अपने आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने प्रेरित किया। विभिन्न अवसरों, पर्व-त्योहारों, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ अथवा परिवार के सदस्यों की स्मृति में पौधारोपण कर समाज को जागरूक करने कहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *