जिले में पेंशनर संघ को फिर से सक्रिय करने बैठक बुलाई गई

भास्कर न्यूज | कवर्धा मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ शासन से सेवानिवृत्त पेंशनरों को समय पर महंगाई राहत व अन्य सुविधाएं प्राप्त न होने और पेंशन प्रकरणों में देरी हो रही है। इसे देखते हुए कबीरधाम जिले में पेंशनरों का संगठन पुनः सक्रिय करने की दिशा में पहल की जा रही है। इंजीनियर एसएस जैन ने बताया कि जिले में फिलहाल कोई पेंशनर संघ क्रियाशील नहीं है, जिसके चलते पेंशनरों को शासन से मिलने वाले कई लाभ बाधित हो रहे हैं। समय पर महंगाई राहत न मिलना और नए सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण में देरी से आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रख पेंशनर संघ को पुनः क्रियाशील करने और एक मजबूत संगठन बनाने के उद्देश्य से 2 सितंबर दोपहर 2 बजे कवर्धा-मजगांव रोड स्थित ऊर्जा पार्क तिराहा के पास अंबेडकर भवन में जिले के सभी पेंशनरों की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में जिले की चारों तहसीलों सहसपुर लोहारा, कवर्धा, बोड़ला व पंडरिया के सभी पेंशनर शामिल रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *