24 हाथियों का झुंड सुबह कोरबी पहुंचा कुल्हरिया में भागते समय युवक घायल

कोरबी -चोटिया | वन मंडल कटघोरा में घूम रहे 55 हाथी अब दिन में भी आबादी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। केंदई रेंज में घूम रहे 42 में से 22 हाथी बुधवार सुबह पुलिस चौकी के पीछे खेतों से होकर सड़क पारकर दूसरे जंगल चले गए। ग्रामीण शोर मचाते रहे। हाथियों ने मंगलवार रात फुलसर में धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। सुबह कोरबी की ओर बढ़ गए। ग्रामीणों ने हाथियों को देखा तो शोर मचाने लगे। झुंड में बच्चे होने की वजह से हाथी खेतों के मेढ़ से होते हुए हाईवे पार कर दूसरे जंगल चले गए। इधर, साल्हीपहाड़ में घूम रहे हाथी रात के समय कुल्हरिया पहुंच गए। हाथियों को भगाने पहुंचा विनोद भागते समय गिरकर घायल हो गया। एक दंतैल कोरबी क्षेत्र की बस्ती में भी पहुंच गया था। इससे ग्रामीण दहशत में रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *