कहीं बांसुरी बजा रहे तो कहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे गणपति बप्पा

बालोद| बुधवार को शुभ मुहूर्त में पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ शहर के प्रमुख स्थानों मंे मिट्‌टी के गणेश की मूर्तियां स्थापित हुई। शहर में मंगलवार रात से बुधवार शाम तक भक्तों में उत्साह का माहौल रहा। आतिशबाजी के बीच शोभायात्रा निकाल डीजे की धुन में श्रद्धालु थिरकते रहें। शिकारीपारा समिति ने हरियाली पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। अमर मित्र मंडल सिंधी कॉलोनी, गंगासागर तालाब, बुधवारी बाजार, पांडेपारा में समिति के भक्तों ने शोभायात्रा निकालकर कृष्ण की अवतार में बांसुरी बजाते, ऋषि मुनि के साथ बैठे कृष्ण की मूर्ति स्थापित किया है। 10 से 12 फीट की मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *