ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत:सांवरी बाजार से बदनूर जा रहा था, मोबाइल में बात करने के दौरान हुआ हादसा

छिंदवाड़ा में सांवरी बाजार से बदनूर जा रहे एक ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। चौकी प्रभारी अविनाश पारधी से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह 9:30 बजे हुआ जब ट्रैक्टर बदनूर से सावरी की तरफ जा रहा था, तभी ट्रैक्टर में सामने ड्राइवर के साथ बैठा महेश पिता फाग लाल धुर्वे 28 साल निवासी रैयतवाड़ी अचानक ट्रैक्टर से गिर गया। मोबाइल में बात करना पड़ा महंगा इस दौरान ट्रैक्टर का पहिया अचानक उसके ऊपर से गुजर गया जिससे सर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल उसे पीएम के लिये भेजा है। बताया जा रहा है कि युवक ट्रैक्टर में बैठकर मोबाइल पर बात कर रहा था, जिसके कारण अचानक वह ट्रैक्टर से गिर गया और हादसा हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *