भास्कर न्यूज | कैरो लोहरदगा जिला के कैरो प्रखंड और रांची जिला के चान्हो प्रखंड को जोड़ने वाली महुवरी कजंगी सड़क की स्थिति बद से बदतर हो गई है। जिससे राहगीरों को खासे परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह सड़क कैरो प्रखंड सिमाना तक ग्रेड टू मिट्टी मोरम और चान्हो प्रखंड सिमाना तक पीसीसी किया हुआ है। ग्रेड टू और पीसीसी निर्माण कार्य का लंबा अरसा गुजर जाने के कारण जगह जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए और नुकीले पत्थर निकल आए हैं। जिससे वाहन चलाने को तो छोड़िए पैदल चलने में भी परेशानी होती है। साथ ही दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। यह सड़क कैरो प्रखण्ड के चाल्हो, महुवरी, गोपालगंज, कैरो, उतका के लोगो को सिलगाई, बेयसी, चान्हो, रांची जाने और तो चान्हो प्रखंड के बेयासी, मदई, गोके, सिसई, शिलागाई, कजंगी आदि गांव के लोगो को कैरो प्रखंड के विभिन्न गांव आने का एकमात्र रास्ता है। दो जिला और दो अलग अलग विधान सभा क्षेत्र पड़ने की वजह से रास्ता की स्थिति अनदेखी की जाती रही है। ग्रामीण रिजवान अंसारी, मजीद अंसारी, बसन्त उरांव, ईश्वरदास बाखला, अमर लकड़ा आदि का कहना है कि यह सड़क की स्थिति वर्षों से खराब है। परन्तु कोई सुध लेने वाला नहीं है। हमसब इसी जर्जर सड़क पर चलने को मजबूर हैं। आज एक और सड़कों का जाल बिछ जा रहा। वहीं इस सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रही है। भास्कर न्यूज | गुमला सदर थाना क्षेत्र के तिर्रा गांव निवासी एक 18 वर्षीय युवती ने शनिवार की अपराह्न 3 बजे चूहा मारने वाला कीटनाशक का सेवन कर लिया। स्थिति खराब होते देख परिजन तत्काल उसे सदर अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर माता-पिता ने उसे डांट लगाई थी। इसके बाद वह अपने परिवार वालों से नाराज चल रही थी। इसी बीच शनिवार को भी उसकी मां ने उसे डांट लगाई थी। इसके बाद युवती ने घर में रखें कीटनाशक का सेवन कर लिया।


