रूपनगर में आज यानी गुरुवार को लोगों ने महितपुर टोल पर लगा दिया। लोगों ने कहा कि टोल पर पंजाब के लोगों से ज्यादा शुल्क लिया जाता है। महितपुर टोल बैरियर पर इलाका बचाओ संघर्ष मोर्चा की 21 सदस्यीय टीम ने प्रतीकात्मक धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर नारेबाजी की। पंजाब पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर तैनात रही। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नंगल और महितपुर के बीच सामाजिक और पारिवारिक संबंध हैं। यहां के लोगों के व्यवसायिक रिश्ते भी जुड़े हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने इस टोल वसूली को पंजाब निवासियों के साथ अन्याय बताया। शुरुआत में धरना एकतरफा मार्ग पर दिया गया। इससे हिमाचल की तरफ से आने वाला यातायात जारी रहा। बाद में प्रदर्शनकारियों ने पूरी सड़क जाम कर दी। उन्होंने पंजाब-हिमाचल भाईचारा जिंदाबाद के नारे लगाए। संघर्ष मोर्चे के नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ चेतावनी है। टोल शुल्क खत्म नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने नंगल नगर परिषद और पंजाब सरकार से भी टोल लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने नंगल तहसीलदार जसवीर सिंह को मांग पत्र सौंपा।


