बठिंडा में ट्रेन की चपेट में आने से मौत:व्यक्ति का शव ट्रैक पर क्षत-विक्षत मिला, पहचान होना बाकी

बठिंडा में आज यानी गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति का शव रेलवे लाइन पर मिला है। हादसा मानसा रोड पर हुआ है। बठिंडा से करीब 20 किलोमीटर दूर गांव भाई बख्तौर के पास रेलवे लाइन पर शव बरामद हुआ है। सहारा जन सेवा मुख्यालय को सूचना मिलने पर लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर शव के कई टुकड़े बिखरे हुए थे। जीआरपी के अधिकारियों ने भी मौका मुआयना किया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य सामान नहीं मिला। सहारा टीम ने बिखरे हुए शव के टुकड़ों को इकट्ठा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए बठिंडा सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में भेज दिया। थाना जीआरपी के प्रभारी जसवीर सिंह गिल ने बताया कि टीम मृतक की पहचान के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को सुरक्षित रखा गया है और जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *