भास्कर न्यूज | गढ़वा शहर के सोनपुरवा स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के संरक्षक डॉ. यासीन अंसारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल की प्रस्तुति कर अपने वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया। छात्रों के द्वारा लगभग 40 मॉडल बनाए गए। जिसमें हाइड्रोलिक ब्रिज, लेजर लाइट सिक्योरिटी, प्रदूषण से बचाव, क्लाइमेट चेंज, सोलर एवं लूनर एक्लिप्स, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, इको फ्रेंडली पावर जेनरेशन, यू – टर्न रोड सेफ्टी, विंड पावर जेनरेशन, हाइड्रोलिक लिफ्ट , इंपैक्ट ऑफ़ और लाइफस्टाइल डिवाइस फॉर मिनिमाइजिंग डिजास्टर, बालिका सुरक्षा उपकरण, भूकम्प अलार्म, नेचुरल फार्मिंग के साथ-साथ कई प्रकार के विज्ञान से जुड़े मॉडल बच्चों ने प्रदर्शित किया। बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ यासीन अंसारी ने कहा ब्राइट फ्यूचर स्कूल के बच्चों द्वारा लगाए गए साइंस प्रदर्शनी बहुत ही सराहनीय है। आपके वैज्ञानिक सोच से ही बनेगा देश का सुनहरा भविष्य इसमें कोई शक नहीं है। मुझे अपने होनहार बच्चों पर गर्व है। वहीं विद्यालय के निदेशक अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि ये बाल वैज्ञानिक ही कल बदलेंगे देश और दुनिया की तस्वीर। जब इनके वैज्ञानिक सोच को मिलेगा नया आयाम। आज विज्ञान के कारण ही हम चांद पर पहुँच गए हैं। अभी तो पूरा अंतरिक्ष बाकी है। विज्ञान प्रदर्शनी दो समूह में आयोजित था। जूनियर ग्रुप में ए आर एफ ग्रुप के छात्रों को बालिका सुरक्षा उपकरण के लिए प्रथम, अभिज्ञान एवं ग्रुप को भूकंप अलार्म के लिए द्वितीय, ऋषभ और ग्रुप को गेम अलार्म के लिए तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।वहीं सीनियर ग्रुप में सोनाली और ग्रुप को हाइड्रॉलिक लिफ्ट के लिए प्रथम, उत्तम और ग्रुप को रोबोट द्वारा प्रदूषण की रोकथाम के लिए द्वितीय एवं नेचुरल फार्मिंग के लिए इकरा और ग्रुप को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार मुख्य अतिथि, विद्यालय के निदेशक और शिक्षकों के द्वारा विजेताओं को दिया गया। मौके पर विद्यालय के शिक्षकों में उप प्राचार्य सुनीता पटेल, मधुबाला पाठक, सत्येंद्र पांडेय, रामलाल यादव, अनुपमा प्रसाद , पूनम शर्मा, नाहिद सबा, मुमताज आलम, राजीव श्रीवास्तव, मुस्कान परवीन, रूपा गुप्ता, अवधेश कुमार, रोहित कुमार, रोजी परवीन, बिंदु कुमारी के साथ छात्रों के अभिभावक एवं छात्र उपस्थित थे।


