जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

गढ़वा | जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए निःशुल्क बैंक के संस्थापक शौकत ख़ान और इनके परिवार के छोटे-छोटे बच्चे प्रतिदिन जरूतमंदों के बीच लगातार कंबल और गर्म कपड़ों का वितरण कर गरीबों की जीवन बचा रहे हैं। दिन में कपड़ा बैंक गढ़वा से तो रात में पूरे शहर में घूम-घूम कर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर रहे हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर शौकत खान बताते हैं कि उनका ये सेवा कार्य एक दो दिन का नहीं है बल्कि हम लगातार दस वर्षों से प्रतिदिन गरीबों के जीवन में खुशियां बिखेरने का काम करते हैं। तभी तो गरीबों के लिए हम प्रतिदिन निःशुल्क कपड़ा बैंक, चावल बैंक, सत्तू बैंक, पुस्तक बैंक संचालित करते हैं। अब तक दस लाख से अधिक गरीबों को मदद करने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हैं। वह भी आप सभी कपड़ा कम्बल के दान दाताओं के सहयोग से और अब तक एक लाख से अधिक जरूरतमंदों को कम्बल भी उपलब्ध करा चुके हैं। वहीं उनके साथ कदम से कदम मिलाकर गरीबों कि सेवा में सहयोग देते हैं। उनके पुत्र साजिद खान और उनके परिवार के छोटे-छोटे बच्चे और उनका ये निस्वार्थ सेवा कार्य झारखंड के पहले शौर्य चक्र विजेता शहीद आशीष कुमार तिवारी जी को समर्पित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *