गढ़वा | अग्रवाल परिवार गढ़वा के द्वारा लगातार 56वां सप्ताह प्रसाद रूपी भोजन की व्यवस्था (फूड फॉर हंगर) रंका मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास किया गया। आज शनिवार को इस कार्यक्रम को लखनऊ निवासी सुनीत अग्रवाल, एकता अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, निशांत अग्रवाल के द्वारा प्रायोजित किया गया। मौके पर संतोष अग्रवाल ने बताया कि नर सेवा नारायण सेवा होती है। जिसके तहत आज भोजन का वितरण कर रहे है। मौके पर संतोष अग्रवाल, अमित कश्यप, विनय कश्यप, श्वेता अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, आकांक्षा अग्रवाल, आयुषी अग्रवाल, तेजस्व अग्रवाल, श्रीप्रिया, एकाक्ष अग्रवाल आदि उपस्थित थे।


