बठिंडा में महिला के साथ लूट:योगा क्लास जा रही थी, बाइक सवारो ने घेरा; हथियार दिखाकर सोने की बालियां छीनी

बठिंडा में आज यानी गुरुवार को महिला के साथ लूट की वारदात सामने आई है। निरवाना एस्टेट की रहने वाली सरोज नाम की महिला के साथ लूट हुई है। सुबह के समय चिल्ड्रन पार्क के पास योगा क्लास जाते वक्त दो बाइक सवार लुटेरों ने उन्हें निशाना बनाया। सरोज ने बताया कि वह अपनी साथी महिलाओं के साथ मंदिर में माथा टेकने के बाद योगा क्लास की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए दो बाइक सवार लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। एक लुटेरे ने हथियार दिखाते हुए हाथ काटने की धमकी दी। डर के मारे सरोज के विरोध न करने का फायदा उठाकर लुटेरों ने उनके कानों से सोने की बालियां खींच लीं और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी नरेंद्र सिंह के मुताबिक पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस ने लुटेरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *