भास्कर न्यूज | गढ़वा डीएवी मॉडल स्कूल गढ़वा में वार्षिक खेलकूद महोत्सव के दूसरे दिन धूमधाम से खेलकूद संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के क्रीड़ास्थल में कई खेलों का आयोजन हुआ। जिसमें कुर्सी रेस, साइकिल रेस, घड़ा फोड़, कबड्डी आदि शामिल है। म्यूजिकल चेयर रेस में पीहू केसरी ने प्रथम, पीहू कुमारी ने द्वितीय व रिया कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त िकया। जबकि जूनियर ग्रुप के स्लो साइकिल रेस में शुभम कुमार, अफजल राजा, अमर मेहता, सीनियर ग्रुप के स्लो साइकिल रेस में अमित कुमार, आकाश कुमार, स्वरूप कुमार, बालिका वर्ग के घड़ा फोड़ दौड़ में प्रज्ञा राज, बालक में मजहर ताज ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अंजनी कुमार सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, मदन मोहन द्विवेदी, चंदन पासवान, सुलेखा गुप्ता, आरती देवी, कोमल कुमारी, शिवानी गुप्ता, तान्या सोनी ,रिया कुमारी, सिमरन कुमारी, श्वेता कुमारी उपस्थित थे। प्राचार्य गुलाम सरवर ने सभी बच्चों को खेल में शामिल होने और अनुशासन के साथ खेल खेलने के लिए बधाई दी। निदेशक सुशील केसरी ने बच्चों को मेडल पहनाकर उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर निदेशक सुशील केसरी ने कहा कि प्रतिवर्ष बच्चों में मानसिक विकास के साथ शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जाड़े के मौसम में खासकर बड़ा दिन में खेल का अपना अलग ही आनंद होता है। जिसमें बच्चे बड़ी तन्मयता से भाग लेते हैं। आज खेल एक मुख्य विषय बन गया है और बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी कैरियर बना सकते हैं और अंत में उन्होंने सभी शिक्षकों और बच्चों को धन्यवाद दिया और इसी के साथ शीतावकाश की घोषणा की। विद्यालय पुनः अगले 3 जनवरी दिन शुक्रवार को प्रातः 9:30 बजे खुलेगा। गढ़वा | स्थानीय जेपीएस सेन्ट्रल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद के दूसरे दिन कक्षा पंचम से कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय के निदेशक सी बी सिन्हा ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अटूट हिस्सा है। आज खेल के क्षेत्र मे जो विद्यार्थी मेहनत, ईमानदारी व दृढ़ निश्चय के साथ निरंतर प्रयास करते रहते हैं। तत्पश्चात प्राचार्य मक़सूद आलम ने सुव्यवस्थित तरीके से खेल संचालन हेतु पूर्व गठित सभी आवश्यक मंडलियों के सदस्यों को उनकी निष्ठापूर्ण व इमानदारीपूर्वक जिम्मेदारियों का निर्वहन हेतु तथा सभी प्रतिभागियों को खेल संबंधित नियमों का पालन हेतु शपथ दिलाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। आयोजित खेलकूद में सर्वप्रथम बालक वर्ग में कक्षा पंचम से सौ मीटर रनिंग रेस में फैजान, प्रिंस, रिसु, सैक रेस में फैजान, हरीओम, प्रिंस, कक्षा षष्ठी के डेढ़ सौ मीटर रनिंग रेस में वैभव, अनिश, हिमांशु, स्लो साइकिल रेस में विवेक, दिव्यांश, आयुश, मेढक रेस में वैभव, हिमांशु, लॉन्ग जम्प में अंशुल, मंगलदीप, वैभव, कक्षा सप्तम के दो सौ मीटर रनिंग रेस में प्रिंस, दीपक, अजमल, हाई जम्प में प्रिंस, दीपक, आयुष जबकि बालिका वर्ग में कक्षा पंचम के सौ मीटर रनिंग रेस में दीपिका, मुसकान, अंसु, स्पून रेस में साक्षी, कशिश तबस्सुम, मुसकान, मेढक रेस में कशिश तबस्सुम, मुसकान, साक्षी, कक्षा षष्ठी के सौ मीटर रनिंग रेस में अराधिका, प्रिति, प्रिया, स्पून रेस में रिया, प्रिति, आयत, कक्षा सप्तम, अष्ठम व नवम़् के सौ मीटर रनिंग रेस में प्रिया, रंभा, सोनम, कक्षा दसवीं के सौ मीटर रनिंग रेस में रूपा, सताक्षी, चैताली व कक्षा अष्टम, नवमी एवं दशम के स्लीपिंग रेस में सताक्षी, खुशी व आयुषी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग के लिए आयोजित टग ऑफ वार में कक्षा षष्ठी व कक्षा अष्टम के छात्रों को विजयी घोषित किया गया। वहीं बालिका वर्ग के लिए आयोजित आई क्यू टेस्ट प्रतियोगिता में खुशी, रूपा व आयुषी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।


