कार्तिक बग्गन के घर पहुंचे पुलिस कमिश्नर:स्वपन बोले-आरोपी हो गए वेरिफाई, ये ब्लाइंड केस था,हमने हल कर लिया,कल होगा अब संस्कार

पंजाब के लुधियाना में 6 दिन पहले शनिवार की रात सुंदर नगर चौक में घाटी मोहल्ले के कार्तिक बग्गन नाम के युवक की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर थे जिस कारण दलित समाज ने शुक्रवार को लुधियाना बंद की काल दी थी लेकिन आज रात पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा कार्तिक बग्गन के घर पहुंचे। उन्होंने उसके परिजनों और दलित समाज के सभी नेताओं को हत्याकांड संबंधी पूरा मामला बताया। सभी आरोपी हो चुके वेरिफाई पुलिस कमिश्नर ने कहा कि कार्तिक की हत्या करने वाले सभी हत्यारे वेरिफाई हो गए है। आरोपियों की पहचान के बाद अब उन्हें दबोचना बस बाकी है। पुलिस हत्यारों के बहुत नजदीक पहुंच गई है। पुलिस के लिए ये ब्लाइंड केस था लेकिन पुलिस टीम ने इस केस को हल कर लिया है। अब कल सुबह कार्तिक का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव का अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा। कल सुबह होगा कार्तिक का अंतिम संस्कार जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के नेता विजय दानव ने कहा कि आज पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने परिवार के साथ बातचीत की है। हत्यारे पुलिस ने ट्रेस कर लिए है। कल सुबह 12 बजे पूरे समाज सिविल अस्पताल में एकत्र होगा। फिर 12 बजे भगवान वाल्मीकि जी महाराज के चरणों में कार्तिक की देह रख कर प्रार्थना की जाएगी। उसके बाद उसकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीसीटीवी में कार्तिक के पीछा जाते दिखे हत्यारे हत्यारों की सीसीटीवी भी पुलिस के पास है। जिसमें हत्यारे कार्तिक का पीछा करते हुए भी नजर आ रहे है। कार्तिक की पुरानी रंजिश के कारण इन हत्यारों ने हत्या की है। उसके शरीर पर 4 गोलियां लगी है। कई गैंगस्टर उसे सोशल मीडिया पर भी धमकियां देते थे। बात यदि कार्तिक की करें तो उस पर 4 मामले पुलिस ने दर्ज किए हुए थे। वह जमानत पर जेल से बाहर था। वह परिवार का इकलौता बेटा था। बता दें कि करीब अढ़ाई वर्ष पहले बेंजमिन रोड पर कुछ बदमाशों ने कार्तिक पर गोलियां चलाई थी। गनीमत रही थी कि उस समय उसका बचाव हो गया था और गोली उसकी जांघ में लगी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *