लुधियाना में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला:डेढ़ एकड़ में बन रही कॉलोनी ध्वस्त, सड़कों और प्लॉट लाइनों को भी तोड़ा

लुधियाना में आज यानी गुरुवार को अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला है। ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने गुरुवार को भादला गांव में यह कार्रवाई की। अथॉरिटी ने डेढ़ एकड़ में बन रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। भादला गांव के निवासी पाल सिंह ने शिकायत की थी कि मंडी गोबिंदगढ़ का एक कॉलोनाइजर बिना सरकारी अनुमति के कॉलोनी काट रहा है। उन्होंने ग्लाडा, एसडीएम और डिप्टी कमिश्नर को शिकायत की। साथ ही हाईकोर्ट में याचिका दायर की। ग्लाडा ने विशेष टीम गठित कर कॉलोनी में बनी सड़कों और प्लॉट लाइनों को तोड़ दिया। जमीन को समतल कर दिया गया। बीडीपीओ गुरप्रीत सिंह ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे। ग्लाडा के जेई अक्षय वशिष्ठ के अनुसार, कॉलोनाइजर ने दो महीने पहले कॉलोनी काटना शुरू किया था। यह अभियान आवास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक संदीप कुमार के निर्देश पर चलाया गया। मुख्य प्रशासक ने लोगों से केवल मंजूरशुदा कॉलोनियों में निवेश करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनियों में पानी, सीवरेज और बिजली की सुविधाएं नहीं दी जाएंगी। मंजूर कॉलोनियों की सूची ग्लाडा की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ग्लाडा अवैध कॉलोनी डेवलपर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी सिफारिश कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *