बस्तर संभाग में पिछले तीन दिनों से मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ से दंतेवाड़ा जिले में 100 से ज्यादा गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट चुका है। 200 से ज्यादा मकान ढह गए। वायुसेना भी रेस्क्यू में जुटी रही। 2196 लोग राहत शिविर में शिफ्ट किए गए। अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। पनेड़ा के पास नेशनल हाईवे के पास पुल का अप्रोच बह जाने से करीब 20 घंटों तक यहां आवाजाही बंद रही। पुल के दोनों तरफ ट्रक और बसों की लंबी लाइन लग गई। दंतेवाड़ा नगर समेत आस-पास के गांवों में कुल करीब 50 करोड़ से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है। बता दें कि दंतेवाड़ा में इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे शंखनी-डंकनी नदी का पानी नहीं बह पाया और आसपास के गांवों में भारी तबाही मच गई। करीब 53 साल पहले सन 1972 में डंकनी नदी का ऐसा रौद्ररूप देखने को मिला था। पहले ये 3 तस्वीरें देखिए… 2196 लोग राहत शिविर में शिफ्ट किए गए सीएम विष्णु देव साय ने प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर में राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अफसरों से कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। राहत और बचाव के काम तेजी से करें। राहत शिविरों में ठहरे सभी लोगों को भोजन, चिकित्सा सुविधा और आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जाए। राजस्व सचिव एवं आपदा राहत आयुक्त रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 4 जिलों में 43 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। इसमें 2196 लोग ठहराए गए हैं। इसमें दंतेवाड़ा जिले के 1,116, सुकमा के 790, बीजापुर के 120 और बस्तर के 170 लोग हैं। बाढ़ से अब तक 5 लोगों और 17 पशुओं की मृत्यु हुई है। 13 जिलों में यलो अलर्ट, बस्तर में 2 दिन भारी बारिश पिछले 24 घंटों की बात करें तो बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। जिसमें सुकमा में 210 MM, बास्तानार में 200 MM और लोहांडीगुड़ा में 190 MM वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। आज, गुरुवार को भी कोंडागांव और कांकेर जिले में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी है। वहीं बीजापुर, नारायणपुर, राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, रायपुर, मुंगेली, बिलासपुर सहित 13 जिलों में बादल गरजने, बिजली गिरने और आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। नाले में बही कार, पति-पत्नी और 2 बच्चों की मौत NH-30 जगदलपुर-सुकमा मार्ग पर दरभा घाटी के पास उफनते नाले को पार करने के दौरान एक कार बह गई। हादसे में तमिलनाडु से बस्तर घूमने आए परिवार में पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। ड्राइवर ने तैरकर जान बचाई। SDRF की टीम ने कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। सभी शवों को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेजकर पोस्टमॉर्टम किया गया। पिछले 24 घंटे में हुई बारिश बस्तर में बारिश की और भी तस्वीरें देखिए… बलरामपुर में सबसे ज्यादा पानी बरसा बेमेतरा जिले में अब तक 423.7 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से -48% कम है। महासमुंद (-20%) जिले में वर्षा सामान्य से काफी कम रही है, जिन्हें ‘क्षेत्र में वर्षा की कमी’ वाले क्षेत्रों में रखा गया है। सरगुजा जिले में भी 27% वर्षा की कमी दर्ज की गई है। अन्य जिलों जैसे बस्तर, बेमेतरा, जगदलपुर में वर्षा सामान्य के आसपास हुई है। वहीं, बलरामपुर जिले में 1257.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 69% अधिक है। जांजगीर जिले में भी 24% अधिक बारिश हुई है। जानिए इसलिए गिरती है बिजली दरअसल, आसमान में विपरीत एनर्जी के बादल हवा से उमड़ते-घुमड़ते रहते हैं। ये विपरीत दिशा में जाते हुए आपस में टकराते हैं। इससे होने वाले घर्षण से बिजली पैदा होती है और वह धरती पर गिरती है। आकाशीय बिजली पृथ्वी पर पहुंचने के बाद ऐसे माध्यम को तलाशती है जहां से वह गुजर सके। अगर यह आकाशीय बिजली, बिजली के खंभों के संपर्क में आती है तो वह उसके लिए कंडक्टर (संचालक) का काम करता है, लेकिन उस समय कोई व्यक्ति इसकी परिधि में आ जाता है तो वह उस चार्ज के लिए सबसे बढ़िया कंडक्टर का काम करता है। जयपुर में आमेर महल के वॉच टावर पर हुए हादसे में भी कुछ ऐसा ही हुआ। आकाशीय बिजली से जुड़े कुछ तथ्य जो आपके लिए जानना जरूरी


