भाजपा के नए पदाधिकारियों की शिव-नितिन लेंगे क्लास:476 मंडल और 36 संगठन के पदाधिकारी होंगे शामिल, संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति होगी तय

छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन 31 अगस्त को रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बड़ी बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में प्रदेश भाजपा के सभी नए पदाधिकारियों को मार्गदर्शन मिलेगा। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति को तय करना है। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन नए पदाधिकारियों की संगठन के कार्य और जिम्मेदारियों की दिशा में क्लास लेंगे। इस मीटिंग में प्रदेश नेतृत्व के वरिष्ठ नेता, 476 मंडल और 36 संगठन जिलों के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के संयोजकों को बुलाया गया है। पूरे दिनभर चलेगी यह मीटिंग बीजेपी सूत्रों के अनुसार, यह बैठक पूरे दिन चलेगी। बैठक में शामिल होने वाले पदाधिकारियों को केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने और योजनाओं का फायदा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मिले, इसकी रुपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए जाएंगे। डिप्टी सीएम अरुण साव ने बैठक होने की पुष्टि की है। इस मीटिंग में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा, प्रदेश के कई मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सदस्यता अभियान से लेकर मंडलों का पुनर्गठन भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर प्रदेश भाजपा ने हाल ही में सदस्यता अभियान चलाया था। इसमें रिकॉर्ड 60 लाख सदस्य बनाए गए। इसके बाद संगठन ने बूथ स्तर तक चुनाव कराए। पहले प्रदेश में 405 मंडल थे। इसमें 71 नए मंडल बनाकर कुल संख्या 476 कर दी गई है। इसी तरह, 35 संगठन जिलों में एक नया जिला बिलासपुर ग्रामीण बनाकर जिलों की संख्या बढ़ाकर 36 की गई है। नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश संगठन ने इस बार मंडलों और जिलों में नए चेहरों को जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष के पदों पर जिम्मेदारी दी है। सिर्फ रायपुर ग्रामीण जिला ऐसा रहा, जहां पुराने अध्यक्ष को दोबारा मौका दिया गया है। संगठनात्मक मजबूती पर फोकस इस बैठक का मकसद प्रदेश में भाजपा संगठन को और मजबूत करना है। राष्ट्रीय स्तर से आए नेताओं के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कामकाज की बारीकियां समझाई जाएंगी। साथ ही, आने वाले समय में होने वाले कार्यक्रमों और चुनावी रणनीतियों पर भी चर्चा होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *