जगदलपुर में ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत:दूसरा घायल, हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम करने की कोशिश

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शनिवार देर रात बाइक सवार युवकों को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि, एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की समझाइश के बाद सभी लौट गए। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार 2 युवक अपने घर जा रहे थे। दोनों युवक के नाम का पता नहीं चल सका है। हादसे के बाद माहौल काफी गर्म हो गया था। पुलिस को जानकारी मिलते ही जवान मौके पर पहुंचे। किसी तरह मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है। JCB ने कमांडर को मारी टक्कर एक दिन पहले जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाइवे 63 पर एक JCB ने सड़क किनारे खड़े कमांडर को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में कमांडर में सवार करीब 15 यात्री घायल हो गए थे। घायलों में महिलाएं भी शामिल थी। इनमें 4 की हालत गंभीर है। मामला बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र में हुआ था। कांकेर में सड़क हादसे में 5 की मौत शुक्रवार को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में एक स्कॉर्पियो वाहन ने 2 बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया था। इस हादसे में बाइक सवार 2 युवती समेत कुल 5 स्टूडेंट्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कॉर्पियो चालक भी घायल हुआ। उसे मामूली चोट आई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। 3 दिन पहले 2 दोस्तों की हुई थी मौत जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाइवे पर 3 दिन पहले एक कार की ठोकर से 16 और 17 साल के 2 नाबालिग दोस्तों की मौत हो गई थी। ये दोनों अपने अन्य साथियों के साथ मिचनार घूमने जा रहे थे। इसी बीच मावलीभाटा के पास कार ने टक्कर मार दी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *