दुर्ग में खेत गए बुजुर्ग की नहर में डूबकर मौत:SDRF की टीम ने किसान का शव बरामद किया, नहर के किनारे मिली थी चप्पल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नंदनी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी में एक बुजुर्ग किसान की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हरदी निवासी 65 वर्षीय मिलन पटेल के रूप में हुई है। मिलन पटेल गुरुवार को अपने खेत की देखभाल के लिए निकले थे। जब वे लंबे समय तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। नहर के किनारे उनकी चप्पल मिलने के बाद डूबने की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम के माध्यम से एसडीआरएफ को बुलाया गया। 10 सदस्यीय टीम ने बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने दोपहर लगभग 3:30 बजे नहर से मिलन पटेल का शव बरामद किया। शव को पुलिस को सौंप दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, मिलन पटेल रोजाना खेतों की देखभाल के लिए नहर किनारे जाते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से बरसात के मौसम में जलाशयों के पास जाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *