छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम है। शहर में विभिन्न स्थानों पर पंडालों में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इसी क्रम में रायगढ़ स्टेडियम के सामने चक्रधर नगर गणेश पूजन, जनजागरण, सांस्कृतिक एवं पर्यावरण सेवा समिति द्वारा महाराष्ट्र के प्रसिद्ध सिद्धि विनायक मंदिर की थीम पर आधारित एक भव्य पंडाल तैयार किया गया है। 85 फीट ऊंचा पंडाल और 11 फीट की गणेश प्रतिमा बना आकर्षण का केंद्र समिति के संरक्षक राहुल शर्मा ने जानकारी दी कि इस बार तैयार किया गया गणेश पंडाल लगभग 85 फीट ऊंचा है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पंडाल के भीतर स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा करीब 11 फीट 7 इंच ऊंची है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन समिति द्वारा पिछले वर्ष शुरू किया गया था, और इस बार दूसरा साल है। पंडाल के बाहरी हिस्से को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है, जिससे रात के समय पूरा मार्ग रोशनी से जगमगा उठता है। पूरे आयोजन स्थल पर सुबह से शाम तक श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन और पूजा के लिए पहुंच रहे हैं। समिति ने बताया कि पिछले साल गोल्डन टेंपल की थीम पर पंडाल बनाया गया था, जबकि इस बार सिद्धि विनायक मंदिर की थीम ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया है। 30 को भव्य भंडारे का आयोजन
समिति के सदस्यों ने बताया कि पंडाल में रोजाना विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है। शहर ही नहीं बल्कि आसपास के श्रद्धालु भी यहां पहुंच रहे हैं और 30 अगस्त को भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया है। जिसमें श्रद्धालुओं को भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा। इन सदस्यों की विशेष भूमिका
चक्रधर नगर गणेश पूजन, जनजागरण, सांस्कृतिक एवं पर्यावरण सेवा समिति की ओर से गणेश प्रतिमा स्थापना की शुरुआत की गई। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के राहुल शर्मा, संतोष परमानिक, आकाश शर्मा, लिनू जॉर्ज, टाशा परमानिक, सेल मैथ्यू, आकाश बनर्जी, राजू मजूमदार, महिप टुटेजा, अंशु पाणीग्राही, दीपक, कलाराम, अनिल साहू, मुकेश बरैठ, मनोज शाह, अमित गोस्वामी, उत्तम चौधरी, कैलाश मेहानी, ओमप्रकाश मीरे, विकास डनसेना, हितेंद्र जलछत्री, राहुल सिंह, खगेश दिवंगन, भूपेंद्र देवांगन और अन्य साथियों की विशेष भूमिका है।


