चक्रधर समारोह पर AAP का BJP सरकार पर हमला:लोक कलाकारों की उपेक्षा का आरोप, पार्टी बोली- छत्तीसगढ़ की अस्मिता का हुआ अपमान

रायगढ़ में चल रहे चक्रधर समारोह को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने कहा कि 1985 से शुरू हुआ यह महोत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता, लोक कला और शास्त्रीय परंपराओं को संरक्षित करने का प्रतीक रहा है। लेकिन मौजूदा सरकार ने इस महोत्सव को राजनीतिक दिखावे का साधन बना दिया है। AAP का आरोप है कि समारोह में स्थानीय कवियों और लोक कलाकारों की उपेक्षा कर बाहरी व्यक्तियों को मंच दिया जा रहा है। जिसके विरोध में पार्टी शुक्रवार को कवि कुमार विश्वास का पुतला दहन करेगी। कुमार विश्वास तय करते हैं कि प्रोग्राम में कौन स्टेज शेयर करेगा आप प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने कहा कि चक्रधर समारोह के पहले दिन के प्रोग्राम में कवि कुमार विश्वास को बुलाया गया था। कुमार विश्वास हमेशा अपनी शर्तों पर आते हैं और यह तय करते हैं कि उनके साथ कौन स्टेज शेयर करेगा और किसे बुलाना है। AAP ने चेतावनी दी है कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के स्थानीय और लोक कलाकारों और कवियों को भी बुलाया जाना चाहिए। वहीं, इसी के विरोध में शुक्रवार को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में पार्टी कार्यकर्ता कवि कुमार विश्वास का पुतला दहन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *