विभाग स्तरीय प्रश्न मंच में कॉलेज के छात्रों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

लोहरदगा|शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा में आयोजित आयोजित अंग्रेजी प्रश्न मंच प्रतियोगिता में अनन्या गोयल, ऋषिता कुमारी और परनिका की टीम ने तृतीय स्थान, विज्ञान प्रश्न मंच में कुमारी अंतरा, हेमा कुमारी व अनुराग रजनी कुजूर की टीम ने द्वितीय स्थान, वैदिक गणित प्रश्न मंच में रवि कुमार गुप्ता, हर्ष राज व अमरजीत कुमार की टीम ने द्वितीय स्थान, संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में रूपरानी कुमारी, सुभांगी गोराई व सिद्धांत चिक बड़ाईक की टीम ने प्रथम स्थान, त्वरित भाषण में राधिका कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर चयनित भैया-बहन प्रांत स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। गुमला विभाग निरीक्षक ओम प्रकाश सिन्हा, प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल, अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद राय ने उज्जवल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *