भास्कर न्यूज | सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में गुरुवार को समेकित प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन द्वारा मनरेगा योजना के तहत मुखिया, पंचायत सचिव और रोजगार सेवकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रदान संस्था के प्रशिक्षक गोल्डन कुमार के द्वारा मिट्टी, जल, वन, चरागाह और कृषि जैसे प्राकृतिक संसाधनों का समेकित व टिकाऊ उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कृषि उत्पादन को बढ़ाने, जल संरक्षण करने, ग्रामीण आजीविका लाने, पर्यावरण असंतुलन को रोकने व जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के बारे में बताया गया। इसके अलावा ग्रामीण आजीविका के लिए जैविक खेती, बहुफसली प्रणाली खेती, सूखा सहनशील बीज, गाय, बकरी, मुर्गी, सुकर, बतख पालन कर आय वृद्धि के बारे में जानकारी दी गई। वहीं ग्राम पंचायत कोदिनेशन की बैठक करने का निर्देश देते हुए के कहा गया कि वितीय वर्ष चयनित समीकरण कर संबंधित विभाग के माध्यम से शीघ्र चालू करने का निर्देश दिया गया। कहा गया कि इस संबंध में जरूरत पड़ने पर प्रदान संस्था के माध्यम से पंचायत वार प्रशिक्षण दी जाएगी।


