राष्ट्रीय मजदूर संघ ने मनाया राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस

बोकारो | भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ ने गुरुवार को राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस बांधगोड़ा साईड के सार्वजनिक हरि मंदिर प्रांगण में मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष विशेश्वर महतो ने पौधरोपण कर किया। इस दौरान महामंत्री विनोद कुमार, झारखंड के कार्यसमिति सदस्य कृष्णा प्रसाद केवट, रमेश कुमार मिश्रा स्टील फेडरेशन कार्यसमिति सदस्य आदि शामिल रहे। महामंत्री विनोद ने कहा कि यह दिवस पेड़ों और प्रकृति की रक्षा के लिए किए गए सबसे बड़े आंदोलन में से एक है। मौके पर बियाडा औद्योगिक मजदूर संघ के महामंत्री रितवरण सोरेन, यूनियन के मंत्री शशि भूषण सिंह, अरविंद कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह, नीलकंठ महतो, ससधर महतो, प्रफुल्ल कुमार, दुबराज महतो, मनभूल केवर्ता, घलटू महतो आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *