बोकारो | जीजीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में एलमनाई अतिथि फार्माटेक कंसल्टेंट अजय कुमार द्वारा आर्टिफिशल इंटेलिजेंस फोर बिजनेस विषय पर लेक्चर दिया। इसके श्रोता, एमबीए तथा बीबीए के छात्र रहे। वह अतिथि वक्ता के अनुभवी मार्गदर्शन से लाभान्वित हुए। कार्यक्रम का संयोजन, ट्रेनिंग व प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. सलीम अहमद व प्रो. रोही प्रसाद ने किया। विभागाध्यक्ष प्रो. विकास जैन, प्रो. रश्मि ठाकुर व अन्य फैकल्टी मेंबर की उपस्थिति रही। निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने छात्रों को तकनीक व नवाचार में अपडेट रहने की प्रेरणा दी।


