गोविंदपुर कोलियरी फेस टू के अध्यक्ष बनाए गए गफूर

कथारा | सीसीएल गोविंदपुर फेस टू कोलियरी के रेस्ट शेल्टर परिसर में शाखा समिति के गठन को लेकर श्रमिक संगठन हिंद मजदूर किसान यूनियन की बैठक हुई। अध्यक्षता कथारा क्षेत्रीय सचिव शमसुल हक व जारंगडीह कोलियरी शाखा सचिव शहजाद अंसारी ने किया। यहां मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष इम्तियाज खान एवं क्षेत्रीय सचिव शमसुल हक की उपस्थिति में सर्वसम्मति से गोविंदपुर कोलियरी फेस टू शाखा समिति का गठन किया गया। यहां अध्यक्ष गफूर अंसारी, उपाध्यक्ष अरमान अंसारी, पंकज सिन्हा, सचिव समीर कुमार सेन, सहायक सचिव छोटेलाल, प्रेमचंद महतो, संगठन सचिव भावे मियां, रमजान मियां, कोषाध्यक्ष खेरुद्दीन अहमद सहित कार्यकारिणी सदस्यों में मो समरुद्दीन, छेदी मियां, महेश्वर मांझी, घुन्नू राम, फागुलाल, रतन कुमार तुरी,विजय कुमार, बबलू राम, संजय भुईंया, संतोष भुईंया आदि चयनित हुए। यहां शमसुल हक ने कहा कि मजदूरों के हित एवं अधिकार दिलाने के लिए हमारा संगठन हमेशा संकल्पित एवं संघर्षरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *