करेला-बैंगन की कीमत 40 से 80 रुपए तक पहुंची

भास्कर न्यूज| चाईबासा झारखंड सहित पड़ोसी राज्य प. बंगाल में लगातार हुई भारी बारिश ने चाईबासा बाजार की सब्जियों का दाम बढ़ा दिया है। बारिश के कारण उत्पादन में कमी हुई और पड़ोसी राज्य के अलावा पड़ोस के जिलों से भी सब्जी भाजी की आवक बाजार में कम हो गई है। नतीजा 100 रुपए में दो किलो का थैली भी सब्जी से नहीं भर रहा है। दाम में अधिक वृद्धि हो जाने से परेशानी बढ़ गई है। नेनुआ साल भर 30 से 40 रुपए किलो मिलने वाला 80-100 रुपए किलो मिल रहा है। करेला का भाव 40 से बढ़कर 80 रुपए, बैंगन 40 से 80 रुपए हो गया है। विक्रेता नीरज और शंभु बताते हैं कि भिंडी पहले 40 रुपए अब 80 रुपए, खीरा 40 से 100 रु व कद्दू 20 रु. पीस से 50 रु. प्रति पीस पहुंच गया है। धनिया पत्ती, टमाटर, फूल गोभी, हरी मिर्च से लेकर सभी सब्जियां अपने गुरुर गुरुर व बादशाहत दिखाने में लगी हुई है। आम आदमी विकल्प नहीं होने के कारण मन मसोस कर रह जा रहे हैं। सब्जी खरीदने आई संगीता देवी ने बताया कि पहले सब्जियां जहां किलो में खरीदती थी, वहीं अब पाव भर या आधा किलो खरीदने के लिए विवश हैं। व्यापारी बोले- अत्यधिक बारिश से बाजार बिगड़ा : विक्रेताओं और मंडी व्यापारियों का कहना है कि लगातार बारिश ने खेती और आपूर्ति दोनों को प्रभावित किया है। खेतों में पानी भर जाने से फसलें खराब हो गईं। कई जगहों पर सब्जियां सड़ गई हैं, तो कहीं खेतों तक पहुंचना ही मुश्किल हो गया है। उधर, खराब सड़कों और ट्रांसपोर्टेशन में बाधा के कारण भी सब्जियों की सप्लाई प्रभावित हो रही है। ट्रकों की आवाजाही धीमी पड़ गई है। खीरा 100 हरी मिर्च 120 शिमला मिर्च 160 लहसुन 160 अदरक 200 नींबू 200 धनिया 400 चुकंदर 60 गाजर 60 टमाटर 60 परवल 60-80 करेला 80 खेखसा 80 भिंडी 80-100 कुंदरी 50 बंधा गोभी 60 बैंगन 80 कोहड़ा 60 ओल 80 कद्दू 50 रुपए में बिक रहा है। पड़ोसी जिले के अलावा बंगाल से आती है सब्जी : चाईबासा में सब्जी की सप्लाई झारखंड के रांची, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम व समीपवर्ती राज्यों से होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *