सरायकेला थाना अंतर्गत गुढ़ा नेंगटासाई में तालाब में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत

सरायकेला| सरायकेला थाना अंतर्गत गुढ़ा (नेंगटासाई) गांव के 35 वर्षीय युवक विजय महतो की गुरुवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर 12 के आसपास की है। विजय महतो अपने घर में बत्तख पालता था, प्रत्येक दिन सुबह अपने बत्तखों को बगल के तालाब में छोड़ देता था तथा दोपहर में वह सभी बत्तखों को घर ले जाता था। इसी क्रम में गुरुवार की सुबह भी उसने अपने घर के सभी बत्तखों को तालाब में छोड़ दिया तथा दोपहर 12 बजे के आसपास तालाब से निकाल रहा था। इसी दौरान वह तालाब के गहरे पानी में चला गया तथा पानी में डूब गया। जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन की तो तालाब में उसका शव पाया गया। उसे तुरंत सदर अस्पताल लाए, परंतु चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *