चैंबर चुनाव में अध्यक्ष सहित मुख्य पांच पद के सात सदस्य चुने जाएंगे निर्विरोध

भास्कर न्यूज| चाईबासा चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आगामी सत्र 2025-27 हेतु चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्रों की खरीद पूरी हो गई है। इसके साथ ही ये तय हो गया है कि अध्यक्ष पद सहित अन्य पांच पदों के सात सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो जाएगा। अध्यक्ष 01 पद के लिए संजय चौबे, उपाध्यक्ष- 02 पद के लिए राजीव खिरवाल एवं दुर्गेश खत्री, सचिव 01 पद के लिए नीरज संदवार (वर्तमान सचिव), संयुक्त सचिव 2 पद हेतु विवेक कुमार सिन्हा एवं गोविंदा खैतान, कोषाध्यक्ष 01 पद हेतु मुकेश पोद्दार ने नामांकन पर्चा खरीदे हैं। यानि मैदान में यही सिर्फ बचे हैं। ऐसे में इन सभी पदों के प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। वहीं दूसरे एवं अंतिम दिन 1 नामांकन पत्र कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु निशा केडिया द्वारा खरीदा गया। इस प्रकार कुल 18 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। 14 सितंबर को रवींद्र भवन में सुबह 08 बजे से वोटिंग होगी। अध्यक्ष पद हेतु संजय चौबे, उपाध्यक्ष पद के लिए राजीव खिरवाल एवं दुर्गेश खत्री, सचिव पद हेतु नीरज संदवार (वर्तमान सचिव), संयुक्त सचिव पद हेतु विवेक कुमार सिन्हा एवं गोविंदा खेतान, कोषाध्यक्ष पद हेतु मुकेश पोद्दार तथा कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु अनिल कुमार अग्रवाल, रोशन अग्रवाल, पीयूष गोयल, निशान चौबे, गोपाल दाहिमा, आंचल पसारी, राकेश अग्रवाल, विकास कुमार शर्मा, अभिषेक मिश्रा एवं सौरभ कुमार गुप्ता शामिल हैं। कार्यकारिणी सदस्य हेतु 10 पद हैं। एक महिला प्रत्याशी ने भी नामांकन पर्चा खरीदी है। जिस कारण कार्यकारी सदस्य हेतु पर्चा खरीदने वाले प्रत्याशियों की कुल संख्या 11 पहुंच गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *